आज बाजार का सुपर स्टार रिलायंस इंडस्ट्रीज
आज बाजार का स्टार रिलायंस इंडस्ट्रीज है। बाजार की तेजी में रिलायंस इंडस्ट्रीज का सबसे बड़ा योगदान है। रिलायंस इंडस्ट्रीज 100 अरब डॉलर की कंपनी बन गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप करीब 7 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। एजीएम के बाद लगातार ब्रोकरेज हाउस का भरोसा बढ़ता जा रहा है।
गोल्डमैन सैक्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर खरीद की राय दी है। गोल्डमैन सैक्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए 1,340 रुपये का लक्ष्य तय किया है। क्रेडिट सुइस ने आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज पर कवरेज शुरू की है। क्रेडिट सुइस ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए 1,180 रुपये का लक्ष्य तय किया है।
सीएलएसए ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर खरीद की राय दी है। सीएलएसए ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए 1,230 रुपये का लक्ष्य तय किया है। मॉर्गन स्टैनली ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर ओवरवेट की रेटिंग दी है। मॉर्गन स्टैनली ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए 1,241 रुपये का लक्ष्य तय किया है।
डिस्क्लोजरः मनीकंट्रोल डॉट कॉम रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का हिस्सा है। नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास ही है।
Comments
Post a Comment