सेंसेक्स 40 अंक ऊपर, निफ्टी 9600 के आसपास

टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी गिरावट से कल के कारोबार में अमेरिकी बाजार पर दबाव देखने को मिला जिसके चलते नैस्डैक 0.5 फीसदी फिसल कर बंद हुआ। एशियाई बाजार भी मिलेजुले दिख रहे हैं। बैंक ऑफ इंग्लैंड की दरों में बदलाव नहीं होने के बाद यूरोपीय बाजार गिरे हैं। इस बीच क्रूड 7 महीने के नए निचले स्तर पर फिसल गया है। ओपेक की ओर से उत्पादन कटौती के प्रयासों पर संदेह के बीच ब्रेंट 47 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है जबकि डॉलर में बढ़त से सोना फिसल कर 1268 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इन ग्लेबल संकेतों के बीच आज भारतीय बाजारों के शुरुआत अच्छे नोट के साथ हुई है और सेंसेक्स 42 अंक और निफ्टी 20 अंक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

आज के कारोबार में दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.50 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में ऑयल एंड गैस शेयरों में भी अच्छी तेजी आई है और बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

आईटी शेयरों को छोड़कर आज सभी अहम सेक्टरों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। आज के कारोबार में ऑटो, रियल्टी, एफएमसीजी, मेटल शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 0.70 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स 0.70 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.60 फीसदी और मेटल इंडेक्स 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि कारोबार के इस दौरान आईटी शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है और निफ्टी का आईटी इंडेक्स 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

प्राइवेट और पीएसयू दोनों बैंकों में हो रही खरीदारी के दम पर आज बैंक निफ्टी भी बढ़त दिखा रहा है। बैंक निफ्टी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 23450 के स्तर के आसपास कारोबार करता नजर आ रहा है। निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.20 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.33 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 42 अंक यानि 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 31118 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 20 अंक यानि 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 9600 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

Top intraday trading ideas for afternoon trade for Monday 31 December 2018

शेयरों में निवेश के 4 सुनहरे नियम

WELCOME TO SMART MONEY FINANCIAL SERVICES